पटना, 22 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष के धरने के विरोध में बुधवार को पटना में भाजपा ने मार्च निकाला। कुर्जी हॉस्पिटल से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में भारी मारपीट हो गई।
कई लोगों के सिर फट गए और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले।
झड़प कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के पास हुई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी-डंडे थे और पत्थरबाजी भी हुई।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से यह हमला हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस एकतरफा रवैया अपना रही थी।
उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन करने आए थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया है।
यह भी देखें: पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज