July 17, 2026

सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

yogi adityanath

शामली, 17 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 2,452 करोड़ रुपये की विकास सौगात देने जा रहे हैं।

सीएम योगी 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का लाभ शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले शामली पहुंचे, जहां उन्होंने 581 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने कहा कि ये विकास और लोक कल्याण के तोहफे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देंगे और विकसित यूपी के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “जो लोग आज आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये वही लोग हैं जो 2017 से पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां चलाते थे, गोली चलाते थे। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे, कृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे तथा धार्मिक स्थलों पर कब्जा करते थे।”

इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास, जनकल्याण और जनविश्वास की नई ऊर्जा से आलोकित होगा।

कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, चाबी, लैपटॉप, प्रमाण पत्र और नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

यह भी देखें: सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ किया, हर पीड़ित की शिकायत सुनी और समाधान के लिए निर्देश दिए