चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आने का दावा किया जा रहा है। अल अरबिया इंग्लिश और सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है। उसका नाम हमाम अल-हमामी है। वह पहले ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में भी काम कर चुका है।
अल अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को पहले भी ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यह फैसला उसके कट्टरपंथी विचारों के चलते लिया गया था। बताया जाता है कि सीरिया में रहने के दौरान हमाम अल-हमामी कट्टरपंथी विचारों के प्रभाव में आ गया था। उड़ान भरने से रोके जाने के बाद अल-हमामी ओमान छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात चला गया था। बाद में उसने फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में कामयाब हो गया।
इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम बात यह है कि फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले उसका बैकग्राउंड क्रॉस चेक नहीं किया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसके पिता ओमान के रहने वाले हैं जबकि मां सीरियाई मूल की हैं। अल-हमामी ने अपने जीवन का अधिकांश समय यूएई में बिताया था।
यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा

More Stories
फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान दो विमान टकराए, चार पायलटों की मौत
ऑस्ट्रिया ने जासूसी के आरोप में चार रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश
हूती विद्रोहियों के हमलों से सऊदी अरब में तनाव, अमेरिका ने राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया