चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आज 14 अक्टूबर 2026 को अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। करीब 13 महीने तक चली सुनवाई 127 से ज्यादा तारीखों और 22 से अधिक गवाहों के बयान के बाद आज बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है।
मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी थी। अब दोनों के लिए अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है।
सजा सुनाए जाने से पहले बुधवार सुबह अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों दोषियों से सवाल किए। जज ने उनसे पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहते हैं। इस पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
मार्च 2025 में मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से बंद कर दिया गया। मामले की जांच और लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया था।
यह भी देखें: केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे, बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

More Stories
साकेत कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ नया समन जारी किया, क्या है मामला?
एअर इंडिया फ्लाइट का जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक सिग्नल मिला था
मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 78 दिन का दिवाली बोनस