नई दिल्ली, 26 दिसम्बर : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने डिजिटल अरेस्ट केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच राज्यों में 11 जगहों पर छापेमारी की है। यह मामला लुधियाना के उद्योगपति एस पी ओसवाल से 7 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी से संबंधित है।
कहां-कहां छापे मारे गए
छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में की गई। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए। ईडी ने मंगलवार को रूमी कलीता नामक महिला को असम से गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर आरोप है कि उसने कथित तौर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक अकाउंट की पेशकश की थी।
जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से पता चला है कि उक्त महिला पैसे के लेन-देन और उन्हें अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने में कथित रूप से शामिल थी। कलीता को 2 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।
यह भी देखें : कोविड के बाद भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बना वायु प्रदूषण

More Stories
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रियांक खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, AI से एडिट तस्वीर शेयर करने का है आरोप
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी