दक्षिणी दिल्ली: कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवकों ने एक सेवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अतुल पांडे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवक योगेंद्र सिंह से चुन्नी का प्रसाद मांगा। सेवक ने उन्हें कतार में खड़े होने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोपी अतुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर योगेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
योगेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक योगेंद्र उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित फतेहपुर का रहने वाला था। वह पिछले 15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार था। वह पिछले 14-15 वर्षों से कालकाजी मंदिर में सेवक थे।
यह भी देखें : नई चुनौतीयों से निपटने के लिए हमें एक साथ आना होगा : प्रधानमंत्री मोदी

More Stories
इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है केंद्र सरकार, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में कड़ी सुरक्षा
सीएम योगी ने कहा- ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, नवरात्रि पर दी बधाई