April 5, 2026

रात समय ड्राइविंग करना हो जाएगा आसान, अपनाए कुछ आसान स्टेप्स

रात समय ड्राइविंग करना हो जाएगा आसान...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल : भारत में कई लोग दिन के मुकाबले रात में कार से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन यह सफर सावधानी के बिना जोखिम भरा भी हो सकता है। कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर रात की ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

लाइट्स का सही होना बेहद जरूरी

रात में ड्राइविंग के दौरान कार की हेडलाइट्स और बैकलाइट्स का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। लापरवाही करने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी लाइटिंग से सड़क साफ दिखाई देती है और सफर सुरक्षित रहता है।

विंडशील्ड को रखें साफ

रात में सामने से आने वाले वाहनों की लाइट के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है। अगर कार की विंडशील्ड साफ न हो तो समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए सफर से पहले शीशे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है।

हर कुछ समय बाद लें ब्रेक

लगातार गाड़ी चलाने से ड्राइवर को नींद आ सकती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर एक-दो घंटे बाद थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए, ताकि शरीर तरोताजा रहे और ड्राइविंग सुरक्षित हो सके।

हल्की आवाज में सुनें गाने

रात के सफर को रोचक बनाने के लिए आप अपनी पसंद का संगीत सुन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आवाज बहुत तेज न हो, वरना बाहर के हॉर्न या अन्य जरूरी आवाजें सुनाई नहीं देंगी।

सुरक्षित ड्राइविंग है सबसे जरूरी

रात में ड्राइविंग करते समय सतर्क रहना, स्पीड कंट्रोल में रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी से आपका सफर आरामदायक और सुरक्षित बन सकता है।

यह भी देखें : 90% महिलाएं को पुरुषों से ज्यादा होती है ओमेगा-3 की जरूरत