March 20, 2026

अमेरिका के सबसे आधुनिक जेट एफ-35 को बनाया निशाना, पायलट सुरक्षित

अमेरिका के सबसे आधुनिक जेट एफ-35 को ...

वाशिंगटन, 20 मार्च : मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 Lightning II को एक मिशन के दौरान हमले का सामना करना पड़ा। इसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। CENTCOM के अनुसार, यह पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पूरा कर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि पायलट ने स्थिति संभालते हुए विमान को सुरक्षित रूप से मिडल ईस्ट स्थित अमेरिकी बेस पर उतार लिया।

पायलट सुरक्षित, जांच जारी

CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने पुष्टि की कि विमान सुरक्षित उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। घटना की जांच जारी है। दूसरी ओर ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने अपनी मिसाइल से F-35 को निशाना बनाकर उसे मार गिराया। ईरान का कहना है कि यह हमला उसके एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए किया गया।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर विमान के पास विस्फोट और धुएं का गुबार दिखाई देता है। ईरान की सरकारी एजेंसी ने इसे मिसाइल हमले का सबूत बताया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विरोधाभासी दावों से बढ़ा तनाव

जहां अमेरिका सुरक्षित लैंडिंग की बात कर रहा है, वहीं ईरान विमान को अपने कब्जे में होने का दावा कर रहा है। दोनों देशों के विरोधाभासी बयानों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पहले से ही ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

यह भी देखें : अमेरिका का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर कब्जे की जंग तेज