नई दिल्ली, 20 मार्च : धुरंधर 2 इन दिनों जबरदस्त सफलता के साथ-साथ विवादों में भी है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं, जिस पर अभिनेता राकेश बेदी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। राकेश बेदी ने कहा कि वह राजनीति में विश्वास नहीं रखते और फिल्मों को किसी राजनीतिक श्रेणी में बांटना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का अधिकार है, लेकिन इसे सत्ता समर्थक या विरोधी कहना गलत है।”
फ्लॉप फिल्मों पर भी की टिप्पणी
अभिनेता ने हाल में बनी राजनीतिक फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चलीं। उनके मुताबिक, “धुरंधर 2 की कहानी और स्क्रीनप्ले बेहद मजबूत है, जो इसे अलग बनाता है।” राकेश बेदी ने कहा कि अपने करियर में उन्होंने किसी फिल्म के लिए इतनी दीवानगी, जुनून और उत्साह पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने इसे दर्शकों का अभूतपूर्व प्यार बताया।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली पहली भारतीय फिल्म, पेड प्रीव्यू समेत लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसकी भव्यता और बड़े पैमाने पर बनी प्रस्तुति को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। जहां एक तरफ फिल्म को जबरदस्त सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर बहस और आलोचना भी जारी है।
यह भी देखें : अमेरिकी वीज़ा के लिए अब देना होगा 15,000 डॉलर तक का बॉन्ड

More Stories
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार
अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लगाया तीन लाख का जुर्माना