चंडीगढ़, 12 जून 2026: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज शाम अचानक डाउन हो गए। शाम करीब 7 बजे के बाद दोनों प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें सामने आने लगीं।
यूजर्स ने शिकायत की कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के होम पेज पर नई पोस्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। कई लोग नई पोस्ट अपलोड भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही बार-बार पेज क्रैश होने की समस्या भी सामने आई।
तकनीकी खराबी के कारण कई यूजर्स अपनी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी भी नहीं देख सके। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर बड़ी संख्या में लोगों ने समस्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हालांकि यह दिक्कत फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट तक सीमित रही। दोनों प्लेटफॉर्म के मोबाइल एप्स सामान्य रूप से काम करते रहे।
इस बीच मेटा ने भी आउटेज की पुष्टि की है। कंपनी के कम्युनिकेशंस वाइस प्रेसिडेंट एंडी स्टोन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कंपनी को समस्या की जानकारी है और तकनीकी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी हुई है।
यह भी देखें: इन्फ्लुएंसर से 50 लाख रुपये की ठगी…इंस्टाग्राम पेज डिलीट करने की धमकी

More Stories
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती
वॉट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार की नजर, पहचान छिपाकर फ्रॉड का खतरा, होगी बारीकी से जांच