चंडीगढ़, 14 मई 2026: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
दो वकीलों ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी। वीडियो में योगराज सिंह पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वीडियो में योगराज सिंह कह रहे हैं- “जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे।” वकीलों ने एसएसपी से तुरंत FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और उनके सम्मान का हनन हुआ है।
गुरुवार को सेक्टर 36 थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।इस मामले में पंजाब महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर सीनियर अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक एपिसोड से लिया गया है। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
यह भी देखें: आंध्र प्रदेश में बस-टिप्पर टक्कर के बाद आग, 14 की मौत, 23 घायल

More Stories
बठिंडा में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता, 4 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Punjab SIR: पंजाब में SIR 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू