एसएएस नगर, 7 नवम्बर : मोहाली के फेज 7 में बीती रात (गुरुवार, 06 नवंबर 2025) गोलीबारी की एक गंभीर घटना घटी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 35 गोलियां चलाई गईं, गाड़ियां और खिड़कियां तोड़ दी गईं। जानकारी के मुताबिक, देर रात दो हमलावर एक घर के बाहर पहुंचे। और एक के बाद एक करीब 35 गोलियां चलाईं। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और घर की खिड़कियों को भी तोड़ दिया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस मौके पर पहुँची। पहुँचकर उन्होंने जाँच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और दावा किया गया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी देखें : पंजाब की बेटियों अमनजोत और हरलीन का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

More Stories
चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हरजोत बैंस ने पंजाबी भाषा के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
लैंड पूलिंग मामले में हाईकोर्ट ने GMADA को कड़ा निर्देश दिया