लातूर, नई दिल्ली, 12 दिसम्बर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में लातूर में अंतिम सांस ली। शिवराज पाटिल चकुरकर लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्य किया है। वे लंबे समय से बीमार थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वाह किया, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह उल्लेखनीय है कि पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की।

More Stories
जन्मदिन मुबारक : करोड़ों की संपत्ति के साथ लगजरी कारों के शौकीन हैं युवराज सिंह
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: बस खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, कई घायल
सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश: यूएपीए मामलों की समीक्षा की जाएगी