पटियाला, 7 मार्च : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार शिक्षकों को विदेश में प्रशिक्षण दिला रही है। इसी क्रम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का चौथा बैच ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजा जाएगा। मई 2026 में 72 शिक्षकों का दल प्रशिक्षण के लिए रवाना होगा।
6 से 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन
शिक्षा विभाग ने इस ट्रेनिंग के लिए इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। शिक्षक 6 मार्च से 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी आवेदनों की जांच कर अगले चरण के लिए शिक्षकों की सिफारिश करेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू में होगा प्रशिक्षण
एससीईआरटी पंजाब के निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2026-27 के दौरान 72 शिक्षकों (बीपीईओ, सीएचटी, एचटी और प्राइमरी) के चौथे बैच को मई 2026 में फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ई-पंजाब पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से ट्रेनिंग लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निदेशक एससीईआरटी के अनुसार आवेदनों की वेरिफिकेशन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) द्वारा 16 और 17 मार्च को की जाएगी। प्रारंभिक शर्तें पूरी करने वाले शिक्षकों को दूसरे चरण के लिए चुना जाएगा।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
दूसरे चरण में शिक्षकों की एसीआर, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पुरस्कार, गुणवत्ता शिक्षा में योगदान तथा इंटरव्यू-कम-प्रेजेंटेशन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा। ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास मार्च 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
इसके अलावा उसके खिलाफ कोई जांच या आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए। साथ ही 20 विद्यार्थियों के अभिभावकों की सिफारिश भी जरूरी होगी, जिनमें 10 वर्तमान और 10 पूर्व विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल होंगे।
यह भी देखें : कर्नल मारपीट मामला: तीन आरोपियों को मिली पक्की जमानत

More Stories
चुनावी मोड में सरकार, एक रुपए तक सस्ती की बिजली दरें
कर्नल मारपीट मामला: तीन आरोपियों को मिली पक्की जमानत
विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ ने बढ़ाई राजनीतिक गतिविधियां