शिमला, 23 जून : पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। कक्षा 8 से 10 की छात्राओं द्वारा स्कूल प्रिंसिपल से छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
24 छात्राओं ने शुक्रवार को प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिक्षक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीडऩ विरोधी समिति को भेज दिया गया है। इसके बाद शनिवार को छात्राओं के अभिभावकों को बैठक के लिए बुलाया गया, जिसमें पाया गया कि उनमें से ज्यादातर को अपने बच्चों के साथ हो रही छेड़छाड़ की जानकारी नहीं थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीडऩ) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
हिमाचल में सड़क हादसा, भरमौर में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत
हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा, घुमारवीं पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
पंजाब बदलाव चाहता है, भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही जनता – अनुराग ठाकुर