एसएएस नगर, 7 अगस्त : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को मोहाली की एक अदालत ने 14 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को मोहाली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में उनकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख गुरुवार तय की है। मजीठिया के वकीलों ने अदालत में दलील दी कि विजिलेंस ब्यूरो 11 दिनों की लंबी पूछताछ कर चुका है, जिसके बाद अब उनसे कुछ भी बरामद नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मजीठिया को जेल में रखना उचित नहीं है और पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई केवल राजनीतिक बदले की भावना से की है। वकीलों ने यह भी कहा कि जिस विशेष जांच दल (एसआईटी) के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है, उसकी रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।
यह भी देखें : बठिंडा में मानसिक परेशानी के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या

More Stories
अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें- हरपाल सिंह चीमा
“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से CBI की दूसरी बार पूछताछ, 50 सवाल पूछे