नई दिल्ली, 10 फरवरी : हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 में मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह आग दोपहर करीब 3:03 बजे (0700 GMT) टर्मिनल 1 के मिडफील्ड कॉनकोर्स में गेट 212 के पास स्थित एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिवाइस रूम (मशीन रूम) में लगी।
गेट 212, 214 और 216 किए गए बंद
घटना के तुरंत बाद हवाई अड्डा प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट नंबर 212, 214 और 216 पर स्थित बोर्डिंग ब्रिज (एयर ब्रिज) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इससे कुछ उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
जांच जारी, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

More Stories
अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जवाब
CBSE बड़ा बदलाव: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का अब ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन
ई.पी.एफ.ओ. ला रही यू.पी.आई. एप, पैसा निकालना होगा ओर आसान