मोहाली, 15 अक्तूबर : जिले में सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के खुलने और बंद होने का समय 16 अक्टूबर से बदल जाएगा। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिले में सरकारी स्वास्थ्य संस्थाएँ अब सुबह 9 बजे खुलेंगी और दोपहर 3 बजे बंद होंगी, जबकि आपातकालीन सेवाएँ पहले की तरह 24 घंटे लगातार उपलब्ध रहेंगी।
इन संस्थाओं में जिला अस्पताल मोहाली, सब-डिवीज़नल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आम आदमी क्लीनिक, ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरियाँ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पतालों के निर्धारित खुलने के समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे ताकि पर्ची बनवाते समय मरीजों की कतारें न लगें और मरीज आराम से समय पर अपनी जांच व इलाज करवा सकें।डॉ. जैन ने स्पष्ट किया कि सिविल सर्जन कार्यालय मोहाली और जिले के संबंधित अस्पतालों में कार्यालयों का कार्य समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी देखें : मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने श्री आनंदपुर साहिब की ओर जाने वाले सड़क नेटवर्क की समीक्षा की

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस