चंडीगढ़, 4 जून 2026: पंजाब खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अमृतसर शहर की विभिन्न डेयरियों से लिए गए 12 नमूनों की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई हैं।
21 मई 2026 को सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जी.एस. पन्नू के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न डेयरियों से दूध और दुग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र किए थे। जांच रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 2 नमूने मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए, जबकि 6 नमूने निम्न गुणवत्ता (सब-स्टैंडर्ड) के निकले। बाकी 4 नमूने मानकों पर खरे उतरे।
डॉ. जी.एस. पन्नू ने बताया कि गिल डेयरी, अड्डा गौंसाबाद, राम तीर्थ रोड से लिए गए पनीर के दो नमूनों में से एक असुरक्षित और दूसरा निम्न गुणवत्ता का पाया गया। गुरु नानक डेयरी, राम तीर्थ रोड, पुतलीघर से लिया गया दूध का नमूना भी निम्न गुणवत्ता का निकला।
गुरु डेयरी, पुतलीघर से लिया गया पनीर और दूध दोनों नमूने निम्न गुणवत्ता वाले पाए गए। शर्मा डेयरी, पुतलीघर से लिया गया दही का नमूना और छाबड़ा डेयरी, पुतलीघर से लिया गया पनीर का नमूना भी फेल हो गया। ढिल्लों डेयरी, इंडिया गेट से लिया गया पनीर का नमूना मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया।
डॉ. पन्नू ने कहा कि सभी फेल नमूनों वाली डेयरियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट या घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी देखें: दूध हुआ और महंगा, मदर डेयरी ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम

More Stories
मोहाली: NIA अदालत ने आतंक मामले में 3 कश्मीरी युवकों को 10-10 साल की सजा सुनाई
लुधियाना: जमालपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान की दीवार गिरी, तीन घायल
8वें दिन भी सेवा केंद्र कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी, आम जनता परेशान