चंडीगढ़, 9 फरवरी : विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ इस्तेमाल की गई शब्दावली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। इसी के तहत आप विधायकों और नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में धरना दिया।
आप नेतृत्व ने जताया कड़ा ऐतराज
आम आदमी पार्टी की लीडरशिप ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप नेताओं ने ऐलान किया कि प्रताप सिंह बाजवा के घर का घेराव करने का कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि उनके बयान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जा सके।
यह भी देखें : गैंगस्टरों के खात्मे के लिए ऑपरेशन प्रहार-2 का आगाज

More Stories
4जी/5जी टेलीकॉम से संबंधित चोरियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 17 और गिरफ्तार
जनवरी में रिश्वतखोरी के 8 मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों काबू : विजिलेंस ब्यूरो
कालेज में बड़ी वारदात, युवक ने युवती को मारी गोली, फिर अपनी भी जान ली