अमृतसर, 9 फरवरी : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बीती रात श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, पालकी साहिब के दर्शन किए और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी के कल्याण और सुख-शांति के लिए अरदास भी की।
रात्रि दर्शन को बताया दिव्य अनुभव
मीडिया से बातचीत करते हुए गुलाब चंद कटारिया ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि रात्रि के दर्शन ने उन्हें एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। राज्यपाल ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं—सत्य, सेवा, संयम और मानवता—हर घर तक पहुंचाना समय की मांग है।
यह भी देखें : बाजवा की टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने घेरा विधायक का हॉस्टल

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया