वडोदरा, 4 फरवरी : साबक़ा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और मौजूदा कोच माइकल क्लिंगर का मानना है कि मौजूदा फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को आगामी टी-20 विश्व कप में हराना किसी भी टीम के लिए बेहद कठिन होगा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज़ में भारत के प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन को मात देना आसान नहीं होगा।
आक्रामक शीर्ष क्रम बना भारत की ताकत
डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइज़ी गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच क्लिंगर के अनुसार, भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उसे आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है। बल्लेबाज़ी की गहराई और तेज़ शुरुआत भारत को अन्य टीमों से अलग बनाती है।
खराब दिन का इंतज़ार करना होगा
क्लिंगर ने कहा, “जिस फॉर्म में भारत है और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा है, उससे भारत को हराना बेहद मुश्किल होगा। किसी टीम को शायद फाइनल में भारत के खराब दिन का इंतज़ार करना पड़े, तभी उसे हराने का मौका मिल सकता है।” क्रिकेट विश्लेषकों के मुताबिक, मौजूदा लय, संतुलित टीम संयोजन और आत्मविश्वास के चलते भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है।
यह भी देखें : ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने पर तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

More Stories
वर्ल्ड कप की इस प्लेइंग-11 ने छेड़ी नई बहस—चहल के फैसले पर सवाल
आईसीसी की पाकिस्तान को चेतावनी, मैच के बहिष्कार पर गंभीर परिणाम संभव
टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियां तेज, भारत पहुंचने लगीं टीमें