नई दिल्ली, 31 मार्च : भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने IPL 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। Chennai Super Kings के खिलाफ टीम की 8 विकेट से जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सीएसके के खिलाफ मुकाबले में जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी ने चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह दबाव में ला दिया, जिससे टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी।
धोनी को लेकर जडेजा का मजेदार बयान
मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर बातचीत करते हुए जडेजा ने अपने पूर्व कप्तान MS Dhoni को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैच से पहले उनकी धोनी से कोई बात नहीं हुई। हंसते हुए जडेजा ने कहा, “गल्ल नहीं हुई, क्योंकि माही भाई फोन बंद रखते हैं। गल्ल नहीं हुई, लेकिन जब भी मैं माही भाई को मिलूंगा तो खूब सारी बातें करूंगा।”
जडेजा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को जडेजा और धोनी की यह बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है और दोनों के बीच की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

More Stories
गॉल टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट
गॉल टेस्ट: श्रीलंका 84/4, भारत जीत से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को बनाने हैं और 288 रन
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन बारिश के आसार, भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बनाये