चंडीगढ़, 28 मार्च : पंजाब में उद्योग की रफ्तार को बढ़ाने के लिए आज विधानसभा पंजाब में एक अहम कदम उठाया गया। राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने जानकारी दी कि पंजाब विधानसभा ने गुरुवार को भारतीय स्टाम्प पंजाब संशोधन विधेयक 2025 को पारित किया गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब में व्यापार को बढ़ावा देगा, जो व्यापारियों और पंजाब के विकास के लिए अति जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यावसायिक लागत में कमी आएगी, जिससे पंजाब में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 में संशोधन कर व्यापार समर्थक माहौल बनाने का प्रयास किया है, जिससे राज्य के नागरिकों को लाभ होगा।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/political-rhetoric-of-the-chief-minister-during-the-budget-debate/

More Stories
विधायक कोहली ने नगर निगम हाउस में बिना एजेंडा लाए दो प्रस्ताव करवाए पास
स्वर्गीय प्रो. वी.सी. वर्मा और कौशल्या जेठी की याद में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे
नवीन अरोड़ा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जन्मदिन पर रची थी हत्या की साजिश