चंडीगढ़/जालंधर, 26 मार्च: पंजाब में सुरक्षा अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गौरव यादव ने दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.65 एमएम की 10 देसी पिस्तौल और 20 मैगजीन बरामद की हैं।
बरामदगी अलग-अलग स्थानों से की गई, जिसमें कार और हाईवे शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलेश कुमार उर्फ सौरव उर्फ नन्नू (अलीगढ़, यूपी) और अमित चाहर (आगरा, यूपी) के रूप में हुई है।
विदेशी हैंडलरों के इशारे पर कर रहे थे काम
डीजीपी के अनुसार, दोनों आरोपी जर्मनी और अमेरिका में सक्रिय विदेशी अपराधियों के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करते थे। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया। दलेश कुमार की कार से 5 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं, जबकि उसके खुलासे पर मथुरा-पलवल हाईवे से 5 और पिस्तौल व 10 मैगजीन बरामद की गईं।
फायरिंग और फिरौती मामले में भी शामिल
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर फिरौती के लिए फायरिंग की घटना में भी शामिल थे। यह कार्रवाई बीकेआई से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद सामने आई है, जिन पर ग्रेनेड और आईईडी रखने के आरोप थे।
मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच कर रही है।
यह भी देखें : पंजाब भारत का विकसित राज्य बनने की दौड़े में सबसे आगे : संजीव अरोड़ा

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस