April 4, 2026

ईरान ने 24 घंटे में अमेरिकी कैंप में मचाई हलचल

ईरान ने 24 घंटे में अमेरिकी कैंप...

तेहरान, 4 अप्रैल : ईरान ने पिछले 24 घंटों में अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने दो लड़ाकू विमान और दो हेलीकॉप्टर गंवा दिए हैं, जबकि एक एफ-15 लड़ाकू विमान का पायलट अब भी लापता बताया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, लापता पायलट की तलाश के लिए ईरान के भीतर सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, एक अन्य घटना में हमले के बाद एक पायलट कुवैत के हवाई क्षेत्र में सुरक्षित पहुंचने में सफल रहा।

व्हाइट हाउस में लगातार बैठकों का दौर

इन घटनाओं के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी रात व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रखा और स्थिति की समीक्षा की। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने दो अमेरिकी एफ-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमानों पर हमला किया, एक अवाक्स विमान को नष्ट कर दिया और अन्य विमानों को भी गिराया। ईरानी सेना ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स, जिनमें अल जज़ीरा का हवाला दिया गया, के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका पहले से ही अपने लापता सैनिकों के लिए बचाव अभियान चला रहा था।

ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर भी बने निशाना

अमेरिका से आई रिपोर्टों के मुताबिक, एफ-15 विमान गिराए जाने और पायलट के लापता होने के बाद ट्रंप युद्ध को और तेज कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि इस घटना का युद्धविराम वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईरान के हमले केवल लड़ाकू विमानों तक सीमित नहीं रहे। बचाव कार्य में लगे यूएच-60 ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी हमला किया गया, जिसमें कुछ क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आईं, हालांकि सभी को सुरक्षित बताया गया है।

अमेरिकी दावे पर उठे सवाल

पिछले 24 घंटों की घटनाओं ने ईरान में अमेरिकी वायुसेना के दबदबे के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पहले गिराए गए एफ-15 के दो क्रू मेंबर्स में से अब तक केवल एक को ही बचाया जा सका है।

यह भी देखें : कनाडा में खालिस्तानी संगठन की मंदिरों के सामने धरने की धमकी