अमृतसर, 4 अप्रैल: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरमन सिंह के रूप में हुई है, जो अजनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उनावपुरा का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह सीमावर्ती इलाके से संबंध रखता है।
समय रहते पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार यह IED एक पुलिस इमारत को निशाना बनाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। बम निरोधक दस्ते द्वारा IED को निष्क्रिय करने के बाद उसमें से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई आधा किलो से अधिक आरडीएक्स, लगभग आधा किलो लोहे के छोटे गोले, टिफिन बॉक्स, डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल, तार बरामद हुए ।
ड्रोन के जरिए गिराया गया था IED
पूछताछ के दौरान हरमन सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह IED रामदास इलाके के खेतों से बरामद किया था, जहां इसे पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से गिराया गया था। उसे यह IED आगे पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच एजेंसियों को आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। यह भी सामने आया है कि उसने पिछले सप्ताह इन संपर्कों पर दो दर्जन से अधिक कॉल की थीं। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि हरमन सिंह के आईएसआई से सीधे संबंध हो सकते हैं। इस संबंध में आगे जांच जारी है।
यह भी देखें : हड़ताल के बदले हड़ताल: आढ़तियों पर सीएम Bhagwant Mann की नई चाल

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया