तेहरान, 5 अप्रैल: ईरान ने दावा किया है कि उसने इस्फहान में एक अमेरिकी C-130 सैन्य विमान को मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक यह विमान एक पायलट बचाव मिशन में शामिल था। इस्फहान के दक्षिणी इलाके में यह घटना होने का दावा किया गया है। ईरानी पुलिस कमांड के अनुसार, अमेरिकी विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर गिराया गया।
अमेरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं
अमेरिका ने इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले अमेरिका ने मिशन में शामिल दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के नष्ट होने की पुष्टि की थी। आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने दावा किया है कि इस्फहान के परमाणु केंद्र के पास एक और अमेरिकी विमान को भी गिराया गया। संगठन के मुताबिक, यह कार्रवाई एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें एयरस्पेस, जमीनी बल, बासीज और पुलिस कमांड शामिल थे।
संयुक्त ऑपरेशन में कार्रवाई
ईरानी पक्ष का कहना है कि इस संयुक्त अभियान के दौरान दुश्मन के हवाई उपकरणों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। यह घटनाक्रम क्षेत्र में बढ़ते तनाव को और गंभीर बना सकता है।
यह भी देखें : Iran US war : यूएई पर ईरान का जबरदस्त हमला, पेट्रोकेमिकल प्लांट बंद

More Stories
अमेरिका ने कासिम सुलेमानी की भतीजी और पोती को किया गिरफ्तार
Iran US war : यूएई पर ईरान का जबरदस्त हमला, पेट्रोकेमिकल प्लांट बंद
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी, इस बार ‘संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा