March 27, 2026

ईरान ने भारत से कहा ‘आप ब्रिक्स के अध्यक्ष, युद्ध रोकने के लिए दबाव डालें’

ईरान ने भारत से कहा ‘आप ब्रिक्स के अध्यक्ष...

नई दिल्ली, 27 मार्च : भारत अभी ब्रिक्स देशों का सदस्य है, इसी बात का हवाला देकर ईरान भारत पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा रहा है ताकि उस पर अमेरिका और इजराइल द्वारा हमलों को रोका जा सके। सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी में ईरान ने भारत से गुहार लगाई है कि ‘आप ब्रिक्स देशों के सदस्य और अभी अध्यक्ष देश हैं, कृप्या अमेरिका और इजराइल से हमले रोकने के लिए कहें।’

ब्लूमबर्ग की रिपार्ट में खुलासा

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने नई दिल्ली से अपेक्षा की है कि वह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान के खिलाफ संभावित संयुक्त सैन्य कार्रवाई की निंदा करे। हालांकि, ईरान के साथ बातचीत के बाद, भारतीय नौसेना की निगरानी में कुछ भारतीय जहाज वापस आ रहे हैं। इसी दौरान, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है।

ब्लूमबर्ग की रिपार्ट में ओर क्या?

रिपोर्ट के अनुसार, चार हफ्तों के युद्ध के बाद भी, ब्रिक्स के सदस्य देशों में इस विषय पर कोई सामान्य सहमति नहीं बन पाई है। जबकि ब्रिक्स देशों के बीच इस मुद्दे पर एकजुटता स्थापित करने में असफलता रही है। रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि भारत ने अब तक समूह के माध्यम से किसी भी हस्तक्षेप की मांग का विरोध किया है।

नई दिल्ली का मानना है कि ब्रिक्स का अध्यक्ष होने के नाते उसे किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं करना चाहिए। फिर भी, भारत अपने सदस्यों के बीच किसी प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए संवाद को प्रोत्साहित कर सकता है। इस बीच, ब्रिक्स देशों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर मतभेद बने हुए हैं।

यह भी देखें : शेयर मार्किट में आया भूचाल, निवेशकों को 6 लाख करोड़ डूब गए