June 2, 2026

जालंधर: ED दफ्तर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, साढ़े आठ घंटे तक चली पूछताछ

रमन अरोड़ा ED

जालंधर, 2 जून 2026: जालंधर में ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की।

पूछताछ के बाद शाम 7:30 बजे रमन अरोड़ा बाहर निकले। मीडिया से बात करने से परहेज करते हुए वे अपने बेटे राजन अरोड़ा के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर चल रहे रमन अरोड़ा को ईडी ने नोटिस जारी किया था। विजिलेंस की FIR के आधार पर ED ने इस मामले की जांच शुरू की थी और कुछ दस्तावेज मांगे थे।

विधायक आज जरूरी कागजात की फाइल लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। वे किसी से कोई बातचीत किए बिना सीधे अंदर चले गए थे।

यह भी देखें: विधायक रमन अरोड़ा मामले में पंजाब के डीएसपी निलंबित, क्या है पूरा मामला