May 25, 2026

तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत,CM विजय ने 50,000 रुपये तक कर्ज किए माफ

Tamil Nadu cm

चेन्नई, 25 मई 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सीमान्त और छोटे किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार सीमान्त किसानों का 50,000 रुपये तक का सहकारी बैंक फसल ऋण माफ करेगी। बड़े किसानों का 5,000 रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

इस फैसले से राज्य के 14.22 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना पर सरकार को करीब 2,044 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया कि यह राशि सीधे सहकारी बैंकों को ट्रांसफर की जाएगी, ताकि किसानों के नाम पर कोई बकाया न रहे। इस घोषणा से मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है।

किसानों और किसान नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करने के लिए गाइडलाइंस जारी करेगी। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र किसानों की सूची तैयार की जाए और कोई भी किसान छूट न जाए।

मेकेदातु बांध पर CM विजय की उच्च-स्तरीय बैठक

इसके अलावा मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। तमिलनाडु इस प्रोजेक्ट का लगातार विरोध कर रहा है। राज्य का कहना है कि इससे कावेरी नदी के पानी के बंटवारे पर असर पड़ेगा और तमिलनाडु के किसानों को नुकसान होगा।

यह भी देखें: तमिलनाडु में थलापति विजय की TVK सरकार बनाने का रास्ता साफ, इन पार्टियों ने दिया सपोर्ट