भुवनेश्वर, 16 मार्च : Cuttack स्थित सरकारी SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश मरीज गहरी नींद में थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मरीजों को बचाने की कोशिश के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए।
फायर ब्रिगेड ने शुरू किया बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 23 मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।
Mohan Charan Majhi ने स्वास्थ्य मंत्री Mukesh Mahaling के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों व पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
शिफ्टिंग के दौरान हुई अधिकतर मौतें
मुख्यमंत्री के अनुसार सात गंभीर मरीजों की मौत दूसरे आईसीयू में शिफ्ट करते समय हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों ने बाद में दम तोड़ दिया। Odisha सरकार ने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि देने की घोषणा की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का मुफ्त और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी देखें : सरकार के भरोसे के बाद रसोई गैस की बुकिंग में आई कमी

More Stories
हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
सरकार के भरोसे के बाद रसोई गैस की बुकिंग में आई कमी
चार राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान