चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2026: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब यहां एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत होने की सूचना है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग की सूचना पर दमकल की बीस गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक छह लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
दमकल अधिकारियों के मुताबिक रात 9:30 बजे आग की सूचना मिली। इसके बाद दमकल टीम ने तेजी दिखाते हुए आग को बेसमेंट में ही काबू कर लिया लेकिन उसका धुंआ ऊपर चार मंजिल तक भर गया था। जिस कारण राहत एवं बचाव में दिक्कत हुई। तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों को बचाकर निकाला गया। बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
इसरो ने एनवीएस-03 उपग्रह लॉन्च किया, नाविक प्रणाली और मजबूत हुई
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को सीएम योगी और रेलमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे