August 11, 2026

अमरनाथ यात्रा के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

Amarnath Yatra convoy collide

जम्मू, 13 जुलाई 2026: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन जिले के चंदरकोट लंगर स्थल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कश्मीर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के काफिले में शामिल दो बसों और एक कार की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में अमरनाथ यात्रियों समेत कुल 18 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 7:20 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काफिले में चल रही एक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बस ने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। देखते ही देखते एक और बस और एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई।

हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

ये भी देखें: सोमनाथ में बड़ा हादसा, ऊंची लहरों में 3 तीर्थयात्री डूबे, 2 को बचाया गया