September 27, 2026

बिहार में नामकरण की सियासत जदयू का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किया जाए, संजय झा ने की मांग

jdu

पटना, 12 सितंबर 2026: बिहार में नाम या नामकरण को लेकर नई सियासत गरमाई है। ये जदयू का नाम बदलने से लेकर शहरों के नामकरण मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ पटना के गोलंबर और देश के नाम तक पहुंची। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जनता दल यूनाइटेड का नाम जनता दल नीतीश करने की बात कही। उन्होंने बख्तियारपुर का नाम नीतीश के नाम पर नीतीशपुर या नीतीशपुरम पर भी सहमति जताई। इधर राजद ने कहा कि फिर भारत का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदीपुरम कर देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान लालू प्रसाद नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं के नाम पर बिहार की जगहों या शहरों के नाम रखे जाने चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम आक्रमणकारी पर है इसे बदलें। वहीं हम के अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नीतीश के नाम पर हो। इसे नीतीशपुर किया जाए।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के पार्टी के नाम से यूनाइटेड हटाकर जनता दल नीतीश किए जाने के बयान पर पार्टी के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने संजय झा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और ये उनकी पार्टी है।

वहीं उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि संजय झा की अपनी इच्छा है। इच्छा अच्छी है लेकिन जब पार्टी के सामने प्रस्ताव आएगा तो पार्टी ही इस पर फैसला करेगी।

यह भी देखें: युद्ध नशेआं विरुद्ध को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन