मोहाली, 18 अप्रैल : रेप केस में जेल की सजा पा चुके जालंधर के एक पादरी बजिंदर सिंह की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रहीं हैं। बजिंदर सिंह पर अब किसानों की जमीनों पर कब्जे करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता नेताओं ने बलात्कार के मामले में सजा काट रहे पादरी बजिंदर पर एक किसान से मारपीट करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
वीडियो फुटेज में दिखाए सबूत
सिख कार्यकर्ता भगत सिंह दोआबी, लोक हित मिशन के नेता गुरमीत सिंह संटू, रविंदर सिंह बाजिदपुर और पंथक अकाली आंदोलन के युवा नेता सतनाम सिंह टांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए ये आरोप लगाए। इन फुटेज में चार साल पहले की घटना दिखाई गई है, जब पादरी बजिंदर ने माजरी ब्लॉक के बूथगढ़ गांव के किसान लखबीर सिंह लाखा पर जानलेवा हमला किया था। किसान को पीटा गया और सडक़ पर फेंक दिया गया। इस हमले की तस्वीरें और वीडियो भी मीडिया के साथ साझा किए गए हैं। नेताओं ने कहा कि पादरी बजिन्दर 2021 से लखबीर सिंह की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
अदालत किसान के हक में सुना चुकी है फैसला
इस मामले में अदालत ने 22 नवंबर 2024 को किसान के हक में फैसला सुनाया था। अदालत ने प्रशासन को जमीन खाली करवाने के लिए पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक सिर्फ खानापूर्ति की गई है, कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोआबी ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तय समय में किसान लखबीर सिंह को उसका हक नहीं मिला तो वह किसान व सिख संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष शुरू करेंगे। इस अवसर पर किसान नेता प्रदीप सिंह बैदवान और दर्शन सिंह खेड़ा भी उपस्थित थे।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/why-an-fir-was-filed-against-bollywood-actor-sunny-po-ji/
More Stories
बोर्ड कमीशन से लेकर पंजाब के बंगलों तक में दिल्ली के नेताओं का कब्जा!
पंजाबवासियों के लिए खतरे की घंटी! कांगड़ा के पोंग डैम के खोले गए फ्लड गेट
बेअदबीयों पर सख्त सजा के लिए सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी