पटियाला, 27 मार्च : सनौर से ‘आप’ विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर पटियाला लाया। वह सुप्रीम कोर्ट में हलफिया बयान दर्ज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटा था। खुद को दूसरी पत्नी बताने वाली महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अदालत में पेश न होने के कारण विधायक को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
पठाणमाजरा ने अपने वकीलों बी.एस. भुल्लर और एस.एस. सग्गू के जरिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने 23 मार्च तक हलफिया बयान दाखिल करने का निर्देश दिया था। हलफिया बयान पर हस्ताक्षर जरूरी होने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आया।
इसकी जानकारी मिलते ही पटियाला पुलिस ने उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। निर्धारित समय के भीतर हलफिया बयान दाखिल न करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।
यह भी देखें : ‘आप’ ने 4 साल का रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरु किया

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस