सुनाम, 5 दिसम्बर : संगरूर ज़िला पुलिस ने किसानों के रेल रोको आंदोलन को रोकने के लिए सख़्त कदम उठाए हैं। संगरूर ज़िले में भारतीय किसान यूनियन एकता आज़ाद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर लोंगोवाल समेत लगभग 30 किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं में परमजीत सिंह माईदेवास, संत राम छाजली, बलविंदर सिंह, मक्खन सिंह, हैप्पी नमोल, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, राज सिंह, गुरचरण सिंह व अन्य शामिल हैं।
सभी को अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से यूनियन में रोष व्याप्त है। यूनियन नेता जसवीर सिंह माईदेवास ने कहा कि सरकार की इस धक्केशाही का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि किसान किसी भी कीमत पर रेलवे ट्रैक तक पहुँचने और अपना विरोध दर्ज कराने की पूरी कोशिश करेंगे। इस बीच, किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर संभावित जगह पर पुलिस अलर्ट पर है।
यह भी देखें : लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से भडक़े लोगों ने दी चेतावनी

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर