गाजियाबाद, 12 मई 2026: पुलिस कमिश्नरेट में दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। एटीएम कैश वैन लूट मामले के 50-50 हजार रुपये इनामी जुबैर और समीर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।
डीसीपी धवल जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। 6 मई को दिनदहाड़े चालक को गन पॉइंट पर रखकर 27 लाख रुपये की कैश वैन लूटने वाले इन दोनों बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। समीर का भाई शोएब और फिरोज अभी भी फरार हैं। इन दोनों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को जुबैर और शोएब के पिता से पूछताछ की थी। पूछताछ में अहम जानकारी मिली जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की।
यह भी देखें: कमल कौर भाभी मर्डर केस में आरोपी जसप्रीत और निम्रतजीत सिंह कोर्ट में पेश

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी विवाद, जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश
Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत