नई दिल्ली, 13 नवम्बर : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। जाँच एजेंसियों के सूत्रों ने खुलासा किया है कि करीब आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार धमाके करने की योजना बनाई थी। वे दो-दो के समूहों में चार शहरों में हमले करने वाले थे, और हर समूह अपने साथ कई आईईडी लेकर जाने वाला था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी जानकारी सामने आई थी कि आतंकियों ने दिवाली और गणतंत्र दिवस पर धमाके करने की योजना बनाई थी।
आत्मघाती हमलावर के डीएनए से क्या पता चला?
गौरतलब है कि i20 कार ब्लास्ट में शामिल व्यक्ति के डीएनए से आखिरकार इस बात की पुष्टि हो गई है कि 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में डॉ. उमर मोहम्मद शामिल था। घटनास्थल से बरामद मानव अंग उमर के परिवार के सदस्यों के डीएनए से मेल खा गए। बाद में आई जाँच रिपोर्ट से पूरे मामले का खुलासा हुआ।
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि डीएनए टेस्ट से पुष्टि हो गई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। विस्फोट के बाद उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फँस गया था। उसका डीएनए सैंपल उसकी माँ के डीएनए सैंपल से मेल खाता है।
डॉ. उमर मुहम्मद कौन थे?
उमर मोहम्मद लाल किला मेट्रो ब्लास्ट में आत्मघाती हमलावर था। उमर मोहम्मद फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाता था। उमर वही व्यक्ति था जो सोमवार को फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी से बच निकला था। उसके कई साथी दिल्ली ब्लास्ट से भी जुड़े हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी देखें : नाइट शिफ्ट में मिलेगी डबल सैलरी, योगी सरकार का वादा बेफिक्र रहें महिलाएं

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार