नई दिल्ली : गर्मीयों के आते ही मच्छरों का डर भी सताने लगता है और डेंगू, मलेरिया जैसी भयानक बीमारियों का सामना भी करना पड़ जाता है। इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए मच्छरों से बचने के लिए हम तरह-तरह के रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये स्प्रे हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। यदि आप मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय खोज रहे हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढऩा चाहिए। आप घर पर ही कुछ प्राकृतिक स्प्रे बनाकर मच्छरों को खत्म कर सकते हैं। ये स्प्रे मच्छरों को दूर भगाने में मदद करेंगे।
नीम के तेल में जीवाणुरोधी और मच्छर-रोधी गुण होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करते हैं। आप नीम के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर कमरे में छिडक़ सकते हैं। इसके अलावा आप दीपक में नीम का तेल मिलाकर भी जला सकते हैं। ये दोनों उपाय मच्छरों को दूर भगाने में सहायक होंगे। अगर आप इसे नारियल के तेल में मिलाकर शरीर पर लगाएंगे तो मच्छर नहीं काटेंगे।
घर में मिलने वाली इन चीजों का करें इस्तेमाल
कपूर की तेज गंध मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर मानी जाती है। कपूर की एक गोली पानी में डालकर कमरे में रखें। आप चाहें तो कपूर जलाएं और उसका धुआं पूरे कमरे में फैलने दें। यह उपाय हर रात सोने से पहले करें। इस तरह, मच्छर आपको रात में परेशान नहीं करेंगे। मच्छरों को पुदीने की गंध बिल्कुल पसंद नहीं है। तेल को पानी में मिलाकर कमरे में स्प्रे करें। आप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से फर्श साफ भी कर सकते हैं।
लैवेंडर तेल : लैवेंडर की खुशबू हर किसी को पसंद होती है, लेकिन मच्छर इससे दूर भागते हैं। ऐसे में अगर आप मच्छरों के डर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर कमरे में स्प्रे करें। इसे तकिये पर या कमरे के कोनों में रखें ताकि मच्छर पास न आएं।
लहसुन का रस : लहसुन की सुगंध इतनी तेज होती है कि मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। लहसुन की कुछ कलियाँ पीस लें, पानी में मिलाएँ और स्प्रे करें। इसे उबालकर कमरे में रखने से भी परिणाम दिखते हैं।
इन बातों का भी ध्यान रखें
घर के आसपास कहीं भी पानी इक_ा न होने दें।
घर में सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें या ग्रिल लगाएं।
घर में नीम के पत्ते रखें।
यह भी देखें : https://bharatdes.com/keep-these-things-in-mind-while-walking-your-heart-will-not-have-any-problem/

More Stories
मान सरकार की उपलब्धि, 11 लाख से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ
दिवाली के बाद दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, वायु गुणवत्ता खतरनाक
धनतेरस-दिवाली पर देवी लक्ष्मी की छवि वाली 24 कैरेट सोने की बार उपहार दें