जालंधर/चंडीगढ़ , 1 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री डेरा सच्चखंड बल्लां में लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहेंगे।
लंगर ग्रहण करेंगे, संगत से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री मोदी डेरा सच्चखंड बल्लां में लंगर ग्रहण करेंगे और संगत से मुलाकात कर उनसे संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर संगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बीती शाम जालंधर का दौरा कर स्वयं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की थी।
सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए पंजाब पुलिस के दो सीनियर स्पेशल डीजीपी रैंक के अधिकारी जालंधर भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र पूरे जालंधर जिले को सील कर दिया गया है और पहले ही क्षेत्र को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया जा चुका है।
मैं पंजाब की धरती को प्रणाम करता हूं
संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं पंजाब की धरती को प्रणाम करता हूं। आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता श्री गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। गोवर्धनपुर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक तीर्थ स्थल है। काशी के वे घाट, जहां संत रविदास जी की शिक्षाएं प्रकट हुईं, वहीं मां गंगा की वह धारा है, जिसे साक्षी मानकर गुरु रविदास जी ने कहा था— ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा।’
दुनिया के कई देशों में श्री गुरु रविदास जी के विचारों का प्रसार हुआ है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए हाल ही में हमारी भाजपा की केंद्र सरकार ने पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है।”
यह भी देखें : पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रमोशन को लेकर टकराव, प्रशासन के फैसले का विरोध

More Stories
लाडोवाल टोल के पास NH-44 की बदहाल हालत बन रही हादसों की वजह
साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने मानसिक तनाव में की आत्महत्या
बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से रिहा, समर्थकों ने समर्थन में की जमकर नारेबाजी