February 25, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इज़राइल रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय...

नई दिल्ली, 25 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इज़राइल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में उन्होंने भारत और इज़राइल के संबंधों को अत्यंत मजबूत और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने “प्रिय मित्र” बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक गहरा करेगी। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञान, तकनीक और रक्षा सहयोग पर विशेष जोर

इस दौरे के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, जल प्रबंधन और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। दोनों देश नवाचार और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान के जरिए साझेदारी को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Knesset को संबोधित करेंगे मोदी

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि नरेंद्र मोदी इज़राइली संसद ‘कनेसैट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इसे दोनों देशों के लोकतांत्रिक संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें भारत-इज़राइल संबंधों की मजबूती में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

समृद्ध भविष्य पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐसा भविष्य निर्माण करना है जो नवाचार आधारित और समृद्ध हो। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा भारत और इज़राइल के बीच सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

यह भी देखें : नई दिल्ली में मौसम हुआ गर्म, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी