ऑस्टिन,14 जून : अमेरिका में इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से जारी कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया।
लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनों को देखते हुए ट्रंप ने 4,000 नेशनल गार्ड सैनिकों और 700 मरीन की तैनाती का आदेश दिया है। लॉस एंजिल्स और स्पोकेन में कर्फ्यू लगाना पड़ा।टेक्सास और मिसौरी में नेशनल गार्ड की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इस शनिवार को ट्रंप की नीतियों के विरोध में देशभर में 2,000 स्थानों पर पूर्व निर्धारित नो किंग्स कार्यक्रम होने हैं। इसी दिन वाशिंगटन डीसी में सैन्य परेड भी होनी है। इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इमिग्रेशन अधिकारियों की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के विरोध में देशभर में प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं। इनमें लास वेगास, शिकागो, सिएटल, स्पोकेन, सैन एंटोनियो, टक्सन एंकरेज आदि प्रमुख इलाके हैं। लास वेगास में 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान चार अधिकारी घायल हो गए। यहां करीब 800 लोग मौजूद थे।

More Stories
अफगानिस्तान में भीषण बाढ़ का कहर, 110 लोगों की मौत, 160 घायल
ट्रम्प और पुतिन की नीतियों से परेशान हूं: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
“ट्रंप और पुतिन से तंग आ चुका हूं”, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का बयान