चंडीगढ़, 22 अगस्त 2026: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज 21 अगस्त सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है।
खरड़ चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
मोर्चा सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है।
यह भी देखें: देश के छात्रों के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार

More Stories
साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से पंजाब के लोगों का दिल जीता : भगवंत सिंह मान
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद