बंगा, 20 जनवरी : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा रसोखाना मजारा़ राजा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। लंबे समय से चल रहे विवाद के मद्देनज़र उन्होंने प्रबंधकों से बातचीत के बाद पत्रकारों को बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों को लेकर संगत में बनी बेचैनी के बीच राज्य सरकार द्वारा करवाई गई जांच अब पूरी हो चुकी है और सारा रिकॉर्ड सही पाया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले 328 पावन स्वरूपों के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी, जिससे संगत में चिंता थी। जांच के दौरान रसोखाना स्थल पर टीम पहुंची और 169 स्वरूपों से संबंधित जानकारी सामने आई। विस्तृत जांच के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
वित्त मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी रसोखाना मजारा़ राजा साहिब आएंगे। प्रबंधक कमेटी के साथ विस्तार से चर्चा हुई है और सरकार किसी भी तरह के गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद मालविंदर सिंह कंग, कुलजीत सिंह सरहाल, हरजोत कौर लोहटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी देखें : प्रणव धवन को खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया

More Stories
सरपंच हत्याकांड में 11 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार
चुनावी मोड में सरकार, एक रुपए तक सस्ती की बिजली दरें
फिनलैंड ट्रेनिंग के लिए जाएगा शिक्षकों का चौथा बैच, मांगे गए आवेदन