मोगा, 7 मार्च : मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह के सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने 4 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद शुक्रवार देर रात पीड़ित परिवार ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
ताबड़तोड़ फायरिंग में लगीं कई गोलियां
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हमलावरों ने सरपंच हरपिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्हें करीब 6 से 7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि हैप्पी को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसी कारण वे आम तौर पर बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे।
घटना के दिन थार गाड़ी में थे सवार
घटना वाले दिन सरपंच अपनी महिंद्रा थार गाड़ी में सवार थे। हमलावरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। बाघापुराना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों को सोमवार तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया गया है।

More Stories
शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर हमला, बोले सुरक्षा की गारंटी नहीं
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार
बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत