March 6, 2026

पंजाब : मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

पंजाब : मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी...

लुधियाना, 6 मार्च : पंजाब में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अप्रैल जैसा असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को रूपनगर जिला 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद फिरोजपुर में 33.3, पटियाला में 33.2, फरीदकोट में 33, बठिंडा में 32.8, लुधियाना में 32.2 और पठानकोट में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 7.1 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 11 मार्च तक मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी देखें :