September 20, 2026

आज होगी अंतरंग कमेटी की बैठक, बजट के जनरल इजलास की तारीख होगी तय

आज होगी अंतरंग कमेटी की बैठक...

अमृतसर, 6 मार्च : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरंग कमेटी की बैठक आज शुक्रवार सुबह 11 बजे शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय में होगी। यह बैठक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

बजट 2026-27 पर होगी चर्चा

यह बैठक उस समय बुलाई गई है जब बजट कमेटी द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए तैयार संभावित बजट प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। बैठक के दौरान बजट के जनरल इजलास की तारीख तय की जाएगी। बैठक में गुरुद्वारा सेक्शन 85 और सेक्शन 87 से जुड़े मुद्दों के अलावा धर्म प्रचार कमेटी, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण सिख मामलों पर भी विचार किया जाएगा। इन मुद्दों पर अंतरंग कमेटी द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।