चंडीगढ़/मोहाली, 26 मार्च : पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि भगवंत मान सरकार के प्रयासों से राज्य ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। मंत्री के अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ा है।
हर जिले तक पहुंची योजनाएं
सरकार ने छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए इन्हें राज्य के हर जिले तक पहुंचाया है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्रों को फायदा मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत आईटीआई के 1506 विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें और टूल किट दी जाएंगी। पहले चरण में 6 जिलों के 630 छात्रों को कवर किया गया है।
कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें पहले जहां केवल दो जिले ही केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के दायरे में आते थे, अब इसे पूरे पंजाब में लागू कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि डॉ. बी. आर. अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रही है।
विधायकों ने की सराहना
विधायक कुलवंत सिंह और कुलजीत सिंह रंधावा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टूल किट योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। पंजाब सरकार की इन पहलों से शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है, जिससे कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।
यह भी देखें : सीएम के इशारे पर वड़िंग ने टाली CBI जांच की मांग: मजीठिया का आरोप

More Stories
भाजपा SIR के दौरान AAP समर्थकों के वोट काटने की कोशिश करेगी, वॉलंटियर सक्रिय रहे – भगवंत सिंह मान
युद्ध नशेआं विरुद्ध के तहत अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार – कुलदीप धालीवाल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी